Bihar Krishi Input Anudan 2026 Apply Online : बाढ़ से फसल नुकसान पर मिलेगा अनुदान, 29 सितंबर तक करें आवेदन

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आई बाढ़ और अत्यधिक बारिश से फसल को नुकसान झेलने वाले किसानों को कृषि इनपुट अनुदान दिया जाएगा। बिहार कृषि विभाग के नोटिस के अनुसार, प्रभावित किसान 23 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 18 जिलों के 84 प्रखंडों और 653 पंचायतों के किसानों के लिए है।

यदि आप भी Bihar Krishi Input Anudan के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहे। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन की पूरी प्रकिया बताई गई हैं। और साथ में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया गया हैं, जिसपर क्लिक करके बहुत ही आसानी के साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 की जानकारी

Scheme Name Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026
Department Agriculture Department, Bihar
Apply Dates 23 September to 29 September 2026
Eligible Area 18 Districts, 84 Blocks, 653 Panchayats
Application Mode Online
Registration Number 13-digit Farmer Registration Number
Helpline 18001801551
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

फसल नुकसान पर कितना अनुदान मिलेगा

कृषि इनपुट अनुदान की राशि फसल की श्रेणी और प्रभावित भूमि के अनुसार तय होगी। सहायता अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि के लिए देय होगी।

फसल क्षेत्र अनुदान राशि
वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र ₹8,500 प्रति हेक्टेयर
सिंचित फसल क्षेत्र ₹17,000 प्रति हेक्टेयर
शाश्वत / बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) ₹22,500 प्रति हेक्टेयर

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • किसान का DBT Agriculture Portal पर पंजीकरण होना चाहिए।
  • फसल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होनी चाहिए।
  • रैयत एवं गैर रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

रैयत किसान / किसान परिवार

  • LPC अथवा वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 का लगान रसीद
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

गैर रैयत किसान परिवार

  • स्वघोषित प्रमाण पत्र
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के लिए कौन-कौन से किसान आवेदन कर सकते हैं?

आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए और उसका किसान पंजीकरण DBT Agriculture Bihar Portal पर होना चाहिए। योजना का लाभ उन किसानों के लिए है जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुई है। रैयत और गैर रैयत, दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका क्षेत्र विभाग की प्रभावित पंचायतों की सूची में शामिल हो।

सूची में शामिल जिलों में वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय, प. चंपारण, कटिहार, समस्तीपुर, भोजपुर, शेखपुरा, औरंगाबाद, सारण, मुंगेर, मधेपुरा, अरवल, कैमूर, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर और पटना शामिल हैं। आवेदन से पहले अपने प्रखंड और पंचायत की पात्रता जांच लें।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले DBT Agriculture Bihar Portal के Online Apply Page पर जाएं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026

  • इसके बाद अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण नंबर दर्ज करें।

Bihar Krishi Input Anudan 2026

  • इसके बाद Search विकल्प पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिख रहे किसान पंजीकरण विवरण की जांच करें।
  • इसके बाद उपलब्ध Online Application Form को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब फसल नुकसान, भूमि और बैंक खाते से जुड़ी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद गैर रैयत किसान स्वघोषणा पत्र भरकर स्कैन करें और अपलोड करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद Submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन जमा होने के बाद Application Slip डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Important Link

ऑनलाइन आवेदन लिंक Click Here
स्व अभिप्रमाणित घोषणा पत्र डाउनलोड
Click Here
ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

FAQS

Q. Bihar Krishi Input Anudan 2026 के आवेदन कब तक होंगे?
Ans. ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

Q. क्या गैर रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं?
Ans. हां, गैर रैयत किसान स्वघोषित प्रमाण पत्र और आवश्यक विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Q. आवेदन के लिए कितने अंकों की पंजीकरण संख्या चाहिए?
Ans. किसान को अपनी 13 अंकों की पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।

Q. कृषि इनपुट अनुदान कितनी भूमि के लिए मिलेगा?
Ans. नोटिस के अनुसार अनुदान अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि के लिए देय होगा।

Q. आवेदन जमा होने के बाद क्या करना चाहिए?
Ans. सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर Application Slip डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।