Pintu Kumar
Pintu Kumar 20 Jun 2026 11:58 AM

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Apply Online: किसानों को ₹8,500 से ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक मिलेगा अनुदान, 24 जून तक करें आवेदन

Bihar Krishi Input Anudan 2026: नमस्कार, बिहार सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यदि आपकी फसल भी प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुई है, तो आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Bihar Krishi Input Anudan 2026 के माध्यम से पात्र किसानों को फसल क्षति के अनुसार ₹8,500 से ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक किसान 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026

इन्हे भी देखे: PM Kisan 23th Installment 2026 Released Date: पीएम किसान की 23वीं किस्त इस दिन आएगी? ऑफिसियल नोटिस जारी, जानें Payment Status, e-KYC और पूरी जानकारी

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Overview

Particulars Details
Scheme Name Bihar Krishi Input Anudan 2026
State Name Bihar
Benefit Amount ₹8,500 – ₹22,500 Per Hectare
Application Mode Online
Apply Start Date 20 June 2026
Apply Last Date 24 June 2026
Official Website Click Here

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Important Date

Event Date
Apply Start Date 20 June 2026
Apply Last Date 24 June 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 योजना क्या है?

Bihar Krishi Input Anudan 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजना है, जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करना और कृषि कार्यों को पुनः शुरू करने में सहायता करना है।

कृषि इनपुट अनुदान सभी पंजीकृत रैयत और गैर रैयत किसान को देय है। इसलिए राज्य के सभी पात्र किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत मिलने वाले लाभ

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के अंतर्गत आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के लिए निम्न दर से कृषि इनपुट अनुदान दिया जाएगा।

फसल क्षेत्र अनुदान राशि
वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र ₹8,500 प्रति हेक्टेयर
सिंचित फसल क्षेत्र ₹17,000 प्रति हेक्टेयर
शाश्वत / बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) ₹22,500 प्रति हेक्टेयर

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • किसान का DBT Agriculture Portal पर पंजीकरण होना चाहिए।
  • फसल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होनी चाहिए।
  • रैयत एवं गैर रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

रैयत किसान / किसान परिवार

  • LPC अथवा वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 का लगान रसीद
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

गैर रैयत किसान परिवार

  • स्वघोषित प्रमाण पत्र
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण

स्वघोषित प्रमाण पत्र का प्रारूप DBT Portal पर उपलब्ध होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रभावित जिलों की सूची

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत वर्तमान में निम्नलिखित जिले शामिल किए गए हैं।

  • पूर्णिया
  • किशनगंज
  • मधुबनी
  • सुपौल

इन जिलों के प्रभावित किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले DBT Agriculture Bihar Portal के Online Apply Page पर जाएं।
  • इसके बाद  अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद Search के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपका किसान पंजीकरण विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • नीचे उपलब्ध Online Application Form को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद स्व-घोषणा पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Slip डाउनलोड कर लें।

इस प्रकार राज्य के सभी पात्र किसान आसानी से Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Important Link

Apply Online Click Here
स्व अभिप्रमाणित घोषणा पत्र  डाउनलोड करें
Download Official Notification Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

FAQs

Q1. Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू है।

Ans. आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू है।

Q2. Bihar Krishi Input Anudan 2026 की अंतिम तिथि क्या है।

Ans. आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है।

Q3. Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत कितनी सहायता राशि मिलेगी।

Ans. किसानों को ₹8,500 से ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा।

Q4. क्या गैर रैयत किसान भी आवेदन कर सकते हैं।

Ans. हाँ, रैयत एवं गैर रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

Q5. आवेदन किस माध्यम से किया जाएगा।

Ans. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से DBT Agriculture Bihar Portal पर किया जाएगा।

Leave a Comment

📢 WhatsApp चैनल को Follow करें 👇