Bihar Board Inter Admission 2026–28: Apply Online, Last Date, Documents Required

Bihar Board Inter Admission 2026–28: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के तरफ से इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अप्रैल 2026 से शुरू किये जायेंगे। जिसके लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन एवं Common Prospectus जारी कर दिया गया हैं। सभी योग्य एवं इक्छुक स्टूडेंट निचे दिए गए लिंक के माध्यम से Common Prospectus डाउनलोड करके सभी जानकारी प्राप्त करके 11वीं कक्षा में Arts, Science और Commerce स्ट्रीम में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026 यहां हम बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026–28 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तार से बताएँगे।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

इन्हे भी देखे:- Bihar ITI Admission 2026 : बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करे आवेदन

Bihar Board Inter Admission 2026–28 Overview

Board Name Bihar School Examination Board (BSEB)
Class Intermediate (11th)
Session 2026-28
Stream Arts/ Commerce/ Science/ Vocational
Apply Start? 08 April 2026
Apply Last Date? 18 April 2026
Application Mode Online
Admission Location Bihar
Official Website Click Here

Important Dates

Event Date
Apply Start Date 08 April 2026
Apply Last Date 18 April 2026
1st Merit List May 2026

Application Fee

Category Form Fees
Genaral/ OBC/ EWS Rs.350/-
SC/ ST/ PWD Rs.350/-
All Female Candidates Rs.350/-
Payment Mode Online

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026-28 में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज?

बिहार बोर्ड 11th एडमिशन में ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों में शामिल हैं।

  1. 10th Marksheet या Result
  2. 10th Admit Card
  3. Aadhar Card
  4. Photo
  5. Email id
  6. Mobile Number Etc.

Bihar Board Inter Admission 2026–28: Education Qualification

Class Qualification
Intermediate (11th) 10th Pass

Bihar Board Inter Admission 2026–28: Selection Process 2026

  • मैट्रिक (10वीं) के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है
  • 1st, 2nd, 3rd मेरिट लिस्ट जारी होती है
  • मेरिट + आपके चॉइस के अनुसार कॉलेज allot होता है
  • Intimation Letter डाउनलोड करके कॉलेज में जाना
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + फीस जमा → एडमिशन लिया जाता हैं।

Bihar Board Inter Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026–28 ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको कुछ जरुरी स्टेप को फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों में शामिल हैं।

  • सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://ofssbihar.net/ पर आना होगा।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • इसके बाद होम पेज पर “Common Application Form for Admission in Intermediate Colleges & Schools” का लिंक मिलेगा जिसपर क्लिक कर देना हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसके बाद “Click here to fill your application form” वाले विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने Application Form खुलेगा जिसमे अपना जन्म तिथि, रोल नंबर तथा रोल कोड दर्ज कर देना हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • इसके बाद आपका सभी डिटेल्स आवेदन फॉर्म में Auto Fill होकर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपसे कुछ जरुरी जानकारी मांगी जाएगी, जिसको अच्छी तरह से भर देना हैं।
  • इसके बाद काम से कम, न्यूनतम 10 मान्यता प्राप्त कॉलेज का चुनाव कर लेना है।
  • इसके बाद अब Submit वाले विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
  • सबमिट करते ही आपके Mobile Number पर OTP भेज दिया जायेगा, जिसको खाली वाले बॉक्स में दर्ज कर देना हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • इसके बाद OTP Verify होने के बाद आपके सामने Payment Gateway खुलेगा।
  • इसके बाद ऑनलाइन के माध्यम से ₹350 की आवेदन शुल्क जमा कर देना हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • जैसे ही आपका Payment Success हो जायेगा, उसके बाद Print Application Copy का विकल्प मिलेगा, जिसपर क्लिक करके आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने सुरक्षित रख लेना हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026–28

  • तो कुछ इस प्रकार से आप Bihar Board Inter Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Important Link

 Apply Online Click Here
Student Login Click Here
Download Common Prospectus
Click Here
Download Notification Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

FAQ Bihar Board Inter Admission 2026–28 

1. Bihar Board Inter Admission 2026–28 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।

2. Bihar Board Inter Admission के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी योग्य एवं इक्छुक छात्र OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • फॉर्म भरें और कॉलेज/स्कूल का चयन करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें

3. आवेदन शुल्क कितना होता है?

आम तौर पर आवेदन शुल्क ₹350 के आसपास होता है, लेकिन यह हर साल थोड़ा बदल सकता है।

4. कौन-कौन से स्ट्रीम उपलब्ध हैं?

Bihar Board Inter Admission में तीन मुख्य स्ट्रीम मिलते हैं।

  1. Science (विज्ञान)
  2. Commerce (वाणिज्य)
  3. Arts (कला)

5. मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

मेरिट लिस्ट 10वीं (मैट्रिक) के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। छात्रों के नंबर और चुने गए कॉलेज/स्कूल के अनुसार सीट आवंटित होती है।

6. कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है?

आमतौर पर

  • 1st Merit List
  • 2nd Merit List
  • 3rd Merit List

इसके बाद भी सीट बचने पर Spot Admission का मौका मिलता है।

7. अगर मेरा नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आता तो क्या करें?

अगर आपका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो आप Spot Admission में भाग ले सकते हैं। या नए विकल्प के साथ पुनः आवेदन कर सकते हैं।

8. Admission के समय कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

  1. 10वीं का मार्कशीट
  2. 10वीं का एडमिट कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. आधार कार्ड3
  6. ईमेल आईडी
  7. मोबाइल नंबर

9. क्या छात्र एक से ज्यादा स्कूल/कॉलेज चुन सकते हैं?

हाँ, आवेदन के समय छात्र एक से अधिक (आमतौर पर 10 तक) स्कूल/कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

10. Spot Admission क्या होता है?

जब सभी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीट खाली रह जाती हैं, तब Spot Admission के जरिए छात्र सीधे स्कूल/कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते हैं।

11. Admission के बाद स्ट्रीम बदल सकते हैं क्या?

कुछ मामलों में, स्कूल/कॉलेज की अनुमति और सीट उपलब्धता के अनुसार स्ट्रीम बदलने का मौका मिल सकता है।

12. क्या OFSS के बिना एडमिशन संभव है?

नहीं, Bihar Board Inter Admission के लिए OFSS के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है।

Leave a Comment

📢 WhatsApp चैनल को Follow करें 👇