Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Recruitment 2025 Cancelled : 7 पदों की भर्ती रद्द, यहां देखें पूरी जानकारी

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Recruitment 2025 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत निजी सहायक (Personal Assistant) के 7 रिक्त पदों पर चल रही सीधी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।

सचिवालय द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए कुल 7 अभ्यर्थियों को हिंदी आशुलेखन दक्षता (Shorthand) की व्यावहारिक जांच के लिए बुलाया गया था। लेकिन निर्धारित दोनों तिथियों पर कोई भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद सभी 7 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई।

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Recruitment 2025 Cancelled

इन्हे भी देखे: Bihar DLRS Kanoongo Vacancy 2026 । बिहार में Special Survey Kanoongo के 414 पदों पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Recruitment 2025 Overview

Organization Name Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya
Post Name Niji Sahayak (Personal Assistant)
Advertisement Number 02/2025
Total Vacancy 07
Department Stenographer & Assistant Secretary Cadre
Category Group-B Non-Gazetted
Pay Level Level-7
Skill Test Hindi Shorthand
Practical Test Dates 04 & 18 November 2026
Total Qualified Candidates 07
Candidates Appeared 00
Recruitment Status Cancelled
Official Website Click Here

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Vacancy 2025 Cancelled

बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 02/2025 दिनांक 26 नवंबर 2025 के अंतर्गत निजी सहायक के 7 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही थी।

इस भर्ती के अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए कुल 7 अभ्यर्थियों को हिंदी आशुलेखन दक्षता (Shorthand) की व्यावहारिक जांच के लिए बुलाया गया था।

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Skill Test 2026

नोटिस के अनुसार, निजी सहायक पद के लिए हिंदी आशुलेखन दक्षता की व्यावहारिक जांच 4 नवंबर 2026 को नवविस्तारित भवन तथा पुनः 18 नवंबर 2026 को मुख्य भवन में आयोजित की गई थी।

18 नवंबर को यह जांच सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित थी। जांच विषय-विशेषज्ञों के त्रिसदस्यीय पैनल द्वारा सीसीटीवी (हाई रेजोल्यूशन कैमरा) की निगरानी और दंडाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की जानी थी। सभी 7 अभ्यर्थियों के लिए इस जांच में शामिल होना अनिवार्य था। लेकिन जारी सूचना के अनुसार, दोनों तिथियों पर कोई भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ।

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Recruitment Cancelled Notice

जारी नोटिस के अनुसार, अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए निम्नलिखित 7 अभ्यर्थियों को व्यावहारिक दक्षता जांच में अनुपस्थित रहने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है।

S.No. Candidate Name Roll Number
1 सुधीर सिंह 200035
2 अमन कुमार 200021
3 नमन राज 200019
4 अंजली कुमारी आनंद 200044
5 सविता राज 200038
6 रुजिया कुमारी 200057
7 शिवरानी भारती 200074

इसके साथ ही परिषद सचिवालय के स्था.का.आ.सं.-921, ज्ञापांक-2890(2)वि.प. दिनांक 07.09.2026 को निरस्त करते हुए विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत निजी सहायक के 7 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना उनके आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजी गई है।

How to Check Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Cancelled Notice?

भर्ती रद्द होने से संबंधित आधिकारिक नोटिस देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले बिहार विधान परिषद सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के Notice या Recruitment सेक्शन को खोलें।
  3. अब विज्ञापन संख्या 02/2025 से संबंधित सूचना खोजें।
  4. अब Niji Sahayak Recruitment Cancelled Notice के लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब जारी PDF को डाउनलोड करें।
  6. नोटिस में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Important Notice for Candidates

निजी सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि 7 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। सचिवालय द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी इसकी सूचना भेजी गई है।

Important Link

Bihar Vidhan Parishad Niji Sahayak Vacancy 2025 Cancelled Notice Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here