Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26: बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना है। Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 के अंतर्गत बिहार राज्य के 12वीं पास युवाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए की लोन दिया जा रहा हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताएंगे।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी 2026 से लेकर अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कैसे आवेदन करना है? और इसमें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे? और इसका सिलेक्शन कैसे किया जाएगा? सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में बताई गई है इसलिए आप सभी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 |
| राज्य | बिहार |
| ऋण राशि | 10 लाख |
| प्रदान की गई सब्सिडी | 5 लाख |
| Age Limit | 18-50 Years. |
| Qualification | 12th Pass |
| Apply Start Date? | 25 February 2026 |
| Apply Last Date? | 15 March 2026 |
| Official Website | Click Here |
Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26– Important Dates
- Apply Start Date: 25 February 2026
- Apply Last Date: 15 March 2026 at 5:00 PM
- Selection List: Notify Soon
Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए योग्यता?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत आवेदन हेतु अर्हता निम्न है :—
- आवेदक बिहार के स्थायी निवासी हो।
- कम-से-कम 10+2 या इन्टरमीडिएट, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष उतीर्ण हो
- 18 से 50 वर्ष की आयु सीमा के अन्तर्गत हो
- इकाई प्रोपराईटरशीप फर्म,पार्टनरशीप फर्म, LLP अथवा Pvt. Ltd.Company हो ।
- प्रोपराइटरशीप व्यवसाय उद्यमी द्वारा अपने निजी PAN पर किया जाएगा।
Mukhyamantri Udyami Yojana हेतु पात्रता?
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष / महिला
आवेदक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। - मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में अति पिछड़ा वर्ग (BC-01) के पुरुष / महिला आवेदक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। (अल्पसंख्यक वर्ग के आवेदक इस योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगें)
- मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में सभी वर्ग की महिला आवेदक आवेदन करने के पात्र होंगे।
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में केवल सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग (BC-02) के पुरुष आवेदक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। (अल्पसंख्यक वर्ग के आवेदक इस योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगें
- मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना :- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में केवल अल्पसंख्यक वर्ग के पुरुष / महिला आवेदक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
- मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में सभी वर्ग के दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक हो एवं UDID कार्डधारक हीं आवेदन करने के पात्र होंगे।
Mukhyamantri Udyami Yojana में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो इस प्रकार से निम्लिखित चरणों में शामिल हैं।
- मैट्रिक मार्कशीट
- इंटर मार्कशीट
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन का Live फोटो
- आवेदन का हस्ताक्षर, इत्यादि।
Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत मिलने वाली लाभ?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में आवेदकों को उनके द्वारा चयन किये गये परियोजना की स्थापना एवं संचालन के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक के वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें कुल परियोजना का 50 प्रतिशत अधिकतम रु0 5.00 लाख तक अनुदान तथा शेष 50 प्रतिशत अधिकतम रु0 5.00 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण (युवा उद्यमी योजना के मामले में 1 प्रतिशत का ब्याज के साथ) के रूप में प्रदान किया जाता हैं।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 चयन प्रक्रिया?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी 2026 से लेकर अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इस योजना में बिहार राज्य के सभी बेरोजगार युवा एवं युवती आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करने वाले सभी आवेदकों का चयन प्रक्रिया उद्योग बिभाग की अध्यक्षता में की जाती है । इस योजन का चयन प्रक्रिया Randomization लॉटरी के माध्यम से किया जाता है जो बिलकुल पारदर्शिता होती है।
Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी स्टेप को फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों में शामिल है।
- Mukhyamantri Udyami Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाना है इसका डायरेक्ट लिंक आर्टिकल के अंत में उपलब्ध करवा दिया गया है।
- अब इसके बाद होम पेज पर लॉग इन/पंजीकरण का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही क्लिक करेंगे उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इसके बाद अपने पर्सनल जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- अब इसके बाद होम पेज पर Login का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर देना है।
- अब इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन हो जाना है।
- अब इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसको अच्छी तरह से भरना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- फिर इसके बाद अंतिम चरण में फाइनल सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाएगा।
- अब अंतिम चरण में प्रिंट वाले विकल्प पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Download Project List | Click Here |
| Download Official Notification | Click Here |
| Follow Whatsapp Channel | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs : Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कब से होंगे?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या हैं?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक रखी गई है।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए बिहार राज्य के वे सभी बेरोजगार युवा एवं युवतियों जिन्होंने 12वीं पास करके बेरोजगार बैठे हैं, वे सभी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और इसके तहत लोन लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

नमस्ते! मेरा नाम Pintu Kumar है और मैं FixTarget.in का Founder हूँ। इस वेबसाइट पर मैं स्वयं कंटेंट लिखता हूँ और पाठकों तक भरोसेमंद व ज़रूरी जानकारी पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। फिलहाल मैं BRABU, मुजफ्फरपुर से Graduation कर रहा हूँ। FixTarget.in पर आपको सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएँ, ताज़ा खबरें, टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, राजनीति और फाइनेंस से जुड़ी अपडेट्स सरल भाषा में मिलती हैं। नई अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp Channel फॉलो करें।


