Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2026 : तालाब निर्माण पर मिलेगा 50% तक अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2026: बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।

इस योजना के तहत चौर भूमि को मत्स्य पालन के लिए विकसित करने हेतु एक हेक्टेयर में एक, दो या चार तालाब बनाने के मॉडल दिए गए हैं, जिनकी इकाई लागत मॉडल के अनुसार ₹7.32 लाख से ₹9.69 लाख तक है। पात्र व्यक्तिगत, समूह और उद्यमी लाभुक अपने चुने हुए मॉडल के अनुसार 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2026

इन्हे भी देखेBihar Krishi Input Anudan 2026 Apply Online : बाढ़ से फसल नुकसान पर मिलेगा अनुदान, 29 सितंबर तक करें आवेदन

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas योजना की मुख्य जानकारी

Scheme Name Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana
Financial Year 2026-27
Department Dairy, Fisheries and Animal Resources Department, Bihar
Application Mode Online
Land Requirement 1 Hectare
Grant Mentioned in Notice 50% for beneficiary-based model; 40% for entrepreneur-based model
Official Website Click Here

तालाब निर्माण के मॉडल और लागत

योजना में लाभुक अपनी भूमि और परियोजना के अनुसार तीन निर्माण मॉडल में से चयन कर सकते हैं। नीचे दी गई राशि प्रति हेक्टेयर इकाई लागत है। इसमें योजना के अनुसार इनपुट भी शामिल हैं।

Development Model Unit Cost Per Hectare
एक हेक्टेयर में एक तालाब का निर्माण, इनपुट सहित ₹9.69 लाख
एक हेक्टेयर में दो तालाबों का निर्माण, इनपुट सहित ₹8.88 लाख
एक हेक्टेयर में चार तालाबों का निर्माण, इनपुट सहित ₹7.32 लाख

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का उद्देश्य और लाभ

बिहार के कई चौर क्षेत्र पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पाते हैं। योजना के तहत ऐसी भूमि को विकसित करके मत्स्य पालन आधारित समेकित जलकृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। तालाबों में मछली पालन के साथ खेती, बागवानी और कृषि वानिकी को भी जोड़ा जा सकता है।

इससे चौर भूमि का बेहतर उपयोग करने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बनाने में मदद मिल सकती है। योजना में तालाब निर्माण के अलग-अलग विकल्प होने से लाभुक अपनी जमीन और परियोजना के अनुसार उपयुक्त मॉडल चुन सकते हैं।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार में चौर भूमि पर परियोजना शुरू करने के इच्छुक व्यक्तिगत लाभुक, समूह और उद्यमी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। परियोजना के लिए सामान्य तौर पर एक हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई गई है। भूमि का स्वामित्व या वैध लीज संबंधी कागजात आवेदन के दौरान मांगे जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें

  • दो स्व-अभिप्रमाणित पासपोर्ट आकार के फोटो
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • समूह के लिए समूह में काम करने की सहमति
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या लीज एग्रीमेंट
  • उद्यमी लाभुक के लिए निबंधन प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड और जीएसटी से जुड़े दस्तावेज, जहां लागू हों
  • पिछले तीन वर्षों के आयकर विवरण और रिटर्न, उद्यमी लाभुकों के लिए
  • मत्स्य प्रशिक्षण या मत्स्य आधारित उद्यम के अनुभव से जुड़े प्रमाण, यदि उपलब्ध हों

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु मत्स्य विभाग के आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद पहली बार आवेदन करने वाले आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2026

  • अब पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करके योजना का चयन करें और आवेदन में मांगी गई जानकारी भरें।
  • इसके बाद चुने गए तालाब मॉडल और भूमि से संबंधित विवरण दर्ज करें।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2026

  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन की जानकारी ध्यान से जांचें और अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अब आवेदन सबमिट होने के बाद मिलने वाली रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

Important Link

ऑनलाइन आवेदन लिंक (डायरेक्ट लिंक) Click Here
आवेदन प्रिंट करें Click Here
ऑफिसियल सूचना डाउनलोड करें Click Here
Follow Whatsapp Channel Click Here
Official Website Click Here

FAQs

Q. मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना किस राज्य के लिए है?
Ans. यह बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की योजना है।

Q. योजना के लिए कितनी भूमि चाहिए?
Ans. चौर विकास परियोजना के लिए एक हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई गई है। भूमि संबंधी अंतिम शर्तें आवेदन के दिशा-निर्देशों में जांचें।

Q. योजना में कौन-कौन से तालाब मॉडल हैं?
Ans. एक हेक्टेयर में एक, दो या चार तालाब निर्माण के मॉडल उपलब्ध हैं।

Q. एक हेक्टेयर में एक तालाब निर्माण की इकाई लागत कितनी है?
Ans. इनपुट सहित इसकी इकाई लागत ₹9.69 लाख प्रति हेक्टेयर दी गई है।

Q. आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
Ans. योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। पहली बार आवेदन करने वाले को पहले पंजीकरण करना होगा।

Q. क्या आवेदन की अंतिम तिथि जारी है?
Ans. उपलब्ध सूचना में अंतिम तिथि नहीं बताई गई है। पोर्टल पर आवेदन की स्थिति और नई सूचना जांचें।